विमान में यात्री के महिला पर पेशाब करने के मामले में डीजीसीए ने एअर इंडिया से मांगी रिपोर्ट
डीजीसीए ने बुधवार को बताया कि उसने अमेरिका-दिल्ली उड़ान में एक पुरुष यात्री द्वारा नशे की हालत में एक महिला पर पेशाब करने की घटना पर एअर इंडिया से रिपोर्ट मांगी है। यह घटना नवंबर 2022 में हुई थी और एयरलाइन ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बकौल डीजीसीए, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।