विमान से ली गई फोटो में दिखे गुरुग्राम की इमारतों के सिरे, यात्री बोला- कोहरे का लगेगा अंदाज़ा
एक X यूज़र ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से ली गई तस्वीर शेयर की है। उसने लिखा, "आज दिल्ली...में ऊंचाई कम होने पर ली गई तस्वीर से आपको दिल्ली-एनसीआर में...कोहरे का अंदाज़ा लगेगा जिसके कारण देशभर में यात्रा की अव्यवस्था हो रही है।" उसने लिखा, "ध्यान से देखेंगे तो आपको गुरुग्राम में गगनचुंबी इमारतों के सिरे दिखेंगे।"