विमान हादसे में मलावी के उप-राष्ट्रपति सोलेस चिलिमा का हुआ निधन
अफ्रीकी देश मलावी की सरकार ने बताया है कि विमान हादसे में उप-राष्ट्रपति सोलेस चिलिमा (51), उनकी पत्नी और 8 अन्य लोगों का निधन हो गया है। सरकार ने बताया, "लापता विमान मंगलवार सुबह चिकनगावा जंगल में मिला...विमान में सवार सभी की मौत हो गई है।" गौरतलब है कि यह सैन्य विमान सोमवार सुबह को लापता हो गया था।