विमानों में गहने चुराने वाले शख्स ने 110 दिन में ली थीं 200 फ्लाइट, दिल्ली में हुआ है अरेस्ट

विभिन्न फ्लाइट्स में सह-यात्रियों के हैंडबैग से लाखों रुपए की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुराने के आरोप में एक व्यक्ति दिल्ली में गिरफ्तार हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश कपूर नामक आरोपी ने चोरी करने के लिए पिछले साल 110 दिन में 200 फ्लाइट्स ली थीं। वह यात्रियों की पिछली सीट पर बैठकर ओवरहेड केबिन से गहने चुराता था।

Load More