विमानों में गहने चोरी करने वाले शख्स को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) से विमानों में गहने चोरी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। डीसीपी आईजीआई एयरपोर्ट उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी के मुताबिक, आरोपी ने पिछले एक साल में 100 से ज़्यादा हवाई यात्राएं की हैं।