वियतनाम ने आपातकालीन उपयोग के लिए भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' को दी मंज़ूरी
वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि उनके देश में आपातकालीन उपयोग के लिए भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को मंज़ूरी दी गई है। कोवैक्सीन वियतनाम में मंज़ूरी पाने वाली 9वीं वैक्सीन है। वियतनाम में कोविड-19 के अब तक 9.8 लाख+ मामले सामने आए हैं और देश में कोविड-19 वैक्सीन की 8.9 करोड़+ खुराक लगाई गई हैं।