विराट की तरह बल्लेबाज़ी सीखने से पहले उनके जुनून से युवाओं को सीख लेनी चाहिए: रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि विराट कोहली जैसी बल्लेबाज़ी सीखने से पहले युवाओं को उनके जुनून से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, "विराट का समर्पण और जीत की भूख हर सीरीज़ के साथ बढ़ रही है। युवाओं को उनकी खेल बेहतर करने की भूख से सीखना चाहिए...निजी कारणों के अलावा वह कभी टीम से बाहर नहीं हुए।"