विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण मिला है जिसकी तस्वीर सामने आई है। समारोह के लिए सचिन तेंदुलकर व एमएस धोनी समेत खेल जगत की कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी।