विराट कोहली और नवीन-उल-हक ने एक-दूसरे को लगाया गले, तस्वीर हुई वायरल

वनडे विश्व कप 2023 में बुधवार को भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली और अफगान पेसर नवीन-उल-हक ने एक-दूसरे को गले लगाया जिसकी एक तस्वीर वायरल हो गई है। गौरतलब है, आईपीएल 2023 में आरसीबी-एलएसजी मैच के दौरान कोहली और नवीन में बहस हुई थी जिसे लेकर दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया था।

Load More