विराट कोहली और रोहित शर्मा रो रहे थे, मुझे बुरा लगा: विश्व कप फाइनल में हार को लेकर अश्विन
ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप-2023 फाइनल में भारत की हार के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा रो रहे थे। उन्होंने कहा, "यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगा।" अश्विन ने टूर्नामेंट में भारत के 10 मैच जीतने को लेकर कहा, "मुझे लगता है...टीम के सभी 11 खिलाड़ियों का विश्व कप शानदार रहा।"