विराट कोहली का करियर बदल देगा यह एशिया कप: दानिश कनेरिया
पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने एशिया कप-2022 को लेकर कहा है, "यह एशिया कप विराट कोहली के करियर को बदल देगा।" उन्होंने कहा, "अपने करियर को लंबा करने के लिए यह टूर्नामेंट उनके लिए अहम है और मुझे लगता है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" भारत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा।