विराट कोहली का कवर ड्राइव शॉट बाबर आज़म के शॉट से बेहतर है: जॉस बटलर
इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जॉस बटलर ने एक सवाल के जवाब में विराट कोहली के कवर ड्राइव शॉट को पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म के कवर ड्राइव शॉट से ऊपर रखा है। वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि सूर्यकुमार यादव सबसे बेहतर स्कूप शॉट लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।