विराट कोहली का बल्लेबाज़ी औसत हर टेस्ट मैच के बाद किस तरह बदला?
विराट कोहली का टेस्ट में बल्लेबाज़ी औसत 50 के नीचे हो गया है। कोहली का बल्लेबाज़ी औसत 10वें टेस्ट के बाद पहली बार 40 के पार हुआ था और 50वें टेस्ट के बाद उनका औसत 48.03 रहा जबकि 52वें टेस्ट के बाद यह पहली बार 50 हुआ। कोहली ने 81वें टेस्ट के बाद अपना सर्वाधिक औसत 55.10 हासिल किया था।