विराट कोहली की नेटवर्थ हुई ₹1,000 करोड़ के पार: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की नेटवर्थ ₹1,000 करोड़ के पार हो गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में कोहली की नेटवर्थ ₹1,050 करोड़ है जो क्रिकेट खेल रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों में सर्वाधिक है। बकौल रिपोर्ट, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट के लिए कोहली क्रमश: ₹8.9 करोड़ और ₹2.5 करोड़ लेते हैं।

Load More