विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे होने पर उनके भाई विकास ने लिखा पोस्ट
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे होने पर उनके भाई विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "एक लड़का जिसने सपना देखा और उसे हासिल करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। दिन-रात कठिन परिश्रम करना...गिरना...असफल होना लेकिन फिर उठना और लड़ना...सफर अभी जारी है। आप पर गर्व है भाई।"