विराट कोहली के बराबर रन होने के बावजूद रियान पराग को क्यों दी गई है ऑरेंज कैप?
आरआर के बल्लेबाज़ रियान पराग के पास फिलहाल आईपीएल-2024 की ऑरेंज कैप है। पराग ने इस सीज़न अबतक 181 रन बनाए हैं जो विराट कोहली के बराबर हैं। नियम के मुताबिक, अगर दो बल्लेबाज़ों के रन बराबर हों तो ऑरेंज कैप अधिक स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी को मिलती है। फिलहाल रियान का स्ट्राइक रेट 160.17 जबकि कोहली का 141.40 है।