विराट कोहली को अलूर में ट्रेनिंग के बाद फैन्स ने घेरा, वीडियो हुआ वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को अलूर (कर्नाटक) में ट्रेनिंग सेशन के बाद फैन्स ने घेर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अलूर में 6 दिवसीय कैंप में मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का आखिरी दिन था। भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका जाएगी जहां वह एशिया कप 2023 में हिस्सा लेगी।