विराट कोहली ने 6 साल बाद वनडे क्रिकेट में की गेंदबाज़ी, पूरा किया चोटिल हार्दिक का ओवर

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत-बांग्लादेश के बीच चल रहे वनडे विश्व कप 2023 मैच में 6 साल से अधिक समय के बाद वनडे क्रिकेट में गेंदबाज़ी की। बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर में तीसरी गेंद फेंकने के बाद हार्दिक पंड्या के चोटिल होने पर कोहली गेंदबाज़ी करने आए। कोहली ने 2 रन देकर ओवर पूरा किया।

Load More