विराट कोहली ने अपने 500वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में जड़ा 76वां अंतर्राष्ट्रीय शतक
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को अपने 500वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में अपना 29वां टेस्ट शतक जड़ा जो उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का कुल 76वां शतक है। 34-वर्षीय कोहली ने त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में 180 गेंदों पर शतक पूरा किया। 2023 में कोहली ने अब तक 4 शतक जड़े हैं।