विराट कोहली ने इशान किशन को डेब्यू टेस्ट कैप देने के बाद उन्हें लगाया गले, वायरल हुई तस्वीर

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने डोमिनिका में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन को उनकी डेब्यू टेस्ट कैप दी। इशान को कैप देने के बाद उन्हें गले लगाते कोहली की तस्वीर वायरल हो गई है। इशान के साथ यशस्वी जायसवाल ने भी इस टेस्ट में डेब्यू किया जिन्हें कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट कैप दी।

Load More