विराट कोहली ने जयवर्धने को पछाड़ा, वनडे में पांचवें सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बने
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली रविवार को वनडे क्रिकेट में पांचवें सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 63वां रन बनाते ही कोहली के वनडे क्रिकेट में 12,651* रन हो गए और उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया। वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (18,426) के नाम है।