विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 12 साल, कहा- 'हमेशा आभारी रहूंगा'
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में 12 साल पूरे किए। उन्होंने डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल में बल्लेबाज़ी करने की अपनी तस्वीर शेयर कर कहा, "टेस्ट क्रिकेट में आज 12 साल हो गए। हमेशा आभारी रहूंगा।" कोहली ने किंग्सटन में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और उन्होंने 185 टेस्ट पारी में 8,479 रन बनाए हैं।