विराट कोहली ने दिल्ली में दर्शकों को नवीन-उल-हक को चिढ़ाने से किया मना, वायरल हुआ वीडियो
वनडे विश्व कप-2023 में बुधवार को दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान विराट कोहली ने स्टैंड्स की ओर इशारा कर दर्शकों से अफगान पेसर नवीन-उल-हक को चिढ़ाने से मना किया। आईपीएल-2023 में बहस करने वाले दोनों खिलाड़ी इस मैच के दौरान आपस में गले भी मिले। उस बहस के बाद फैन्स ने कई मौकों पर नवीन को ट्रोल किया था।