विराट कोहली ने बॉल से हिट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल को मज़ाक में दिया धक्का
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अहमदाबाद में वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल द्वारा फेंकी गई बॉल से हिट होने के बाद उन्हें मज़ाक में धक्का दिया। आईसीसी ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो पर एक फैन ने लिखा, "मैक्सी, किंग के साथ पंगा मत लो।"