विराट कोहली ने भारत-इंग्लैंड के बीच पूरी टेस्ट सीरीज़ से वापस लिया नाम: रिपोर्ट
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत-इंग्लैंड के बीच पूरी टेस्ट सीरीज़ से अपना नाम वापस ले लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोहली ने शुक्रवार को बीसीसीआई को इसके बारे में सूचित किया। गौरतलब है, कोहली इससे पहले निजी कारणों से पहले दो टेस्ट मैचों से हट गए थे।