विराट कोहली ने मैच के बाद नेपाल के क्रिकेटर के जूते पर दिया ऑटोग्राफ, तस्वीरें हुईं वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को एशिया कप-2023 के भारत-नेपाल मैच के बाद नेपाल के क्रिकेटर सोमपाल कामी के जूते पर ऑटोग्राफ दिया। सोमपाल ने विराट के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं, वह एक इमोशन हैं।" भारत ने इस मैच में नेपाल को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 10-विकेट से हराया।