विराट कोहली ने वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को पछाड़ा
वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ क्रमशः 103* और 95 रन की पारी खेलने के बाद विराट कोहली बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। डेविड वॉर्नर के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया जो आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।