विराट कोहली ने विश्व कप फाइनल के बाद ग्लेन मैक्सवेल को गिफ्ट की साइन की हुई अपनी जर्सी
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को अहमदाबाद में वनडे विश्व कप-2023 फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल को साइन की हुई अपनी जर्सी गिफ्ट की। आईसीसी ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "सम्मान और आदर।" ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार वनडे विश्व कप जीता और मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए विजयी रन बनाए।