विराट कोहली ने शतक जड़ने के बाद किया आसमान की ओर इशारा, वीडियो हुआ वायरल
अपना वनडे 48वां शतक लगाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के जश्न का एक वीडियो वायरल हो गया है। छक्के के साथ शतक बनाकर भारत को वनडे विश्व कप-2023 में बांग्लादेश को हराने में मदद करने के बाद कोहली आसमान की ओर इशारा करते दिखे। कोहली ने 103-रन की नाबाद पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए।