विराट कोहली बने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली गुरुवार को रोहित शर्मा के बाद टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए। पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में आईपीएल 2024 के मैच में 6 छक्के लगाने के साथ ही टी20 क्रिकेट में कोहली के 401 छक्के हो गए। रोहित ने टी20 क्रिकेट में 506 छक्के लगाए हैं।

Load More