टेस्ट क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने विराट कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 33-वर्षीय विराट ने यह उपलब्धि अपने 100वें टेस्ट में शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान हासिल की। कम-से-कम 8,000 रन बनाने वाले अन्य भारतीय सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वी.वी.एस. लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग हैं।