विराट कोहली व अनुष्का शर्मा को गो डिजिट के आईपीओ से मिला 300% का रिटर्न
क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में ₹2.5 करोड़ का निवेश 300% बढ़कर ₹10 करोड़ हो गया है। गुरुवार को शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध होते समय गो डिजिट के शेयर ₹300/शेयर के पार पहुंच गए। कपल ने जनवरी 2020 में ₹75/शेयर की कीमत पर गो डिजिट के 3,33,334 शेयर खरीदे थे।