विराट कोहली से 16 गुना कम है बाबर आज़म की सालाना सैलरी
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म की सालाना सैलरी विराट कोहली से 16 गुना कम है। बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की ए+ श्रेणी में शामिल कोहली को हर साल ₹7 करोड़ मिलते हैं। वहीं, बाबर को सालाना करीब ₹43.5 लाख मिलते हैं। पीसीबी के कॉन्ट्रैक्ट में सर्वाधिक वेतन भी बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट की सी श्रेणी के मुकाबले आधे से कम है।