विराट कोहली से धर्मशाला में मिले हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेयर कीं तस्वीरें
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली संग मुलाकात की तस्वीरें मंगलवार को 'X' पर शेयर कीं। सुक्खू ने लिखा, "हमारे बीच क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई। विराट कोहली को (वनडे विश्व कप में) न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी।"