विराट पहली बॉल ऐसे नहीं खेलते लेकिन उन्होंने अच्छा इंटेंट दिखाया: उनके गोल्डन डक पर रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20I मैच में विराट कोहली के गोल्डन डक पर आउट होने को लेकर कहा है कि उन्होंने अच्छा इंटेंट दिखाया था। उन्होंने कहा कि विराट अक्सर पहली बॉल पर ऐसे नहीं खेलते हैं। दरअसल, कोहली मैच के तीसरे ओवर में स्लैप पुल शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हुए थे।