विराट भैया के साथ बैटिंग करना सम्मान की बात है, काफी मज़ा आया: यशस्वी जायसवाल
बीसीसीआई ने 'X' पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 21 वर्षीय भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली के साथ बैटिंग करने को लेकर कहा है, "यह सम्मान की बात है...काफी मज़ा आया।" यशस्वी ने कहा, "हम बात करते हैं...कैसे शॉट खेलने चाहिए।" उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20I में विराट के साथ 57 रनों की पार्टनरशिप की थी।