विरासत का जश्न मनाने के लिए रोमांचित हूं: धोरोडो के उत्कृष्ट पर्यटन गांव घोषित होने पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) द्वारा गुजरात के कच्छ ज़िले के धोरोडो गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किए जाने की तारीफ की। पीएम ने 'X' पर लिखा, "धोरोडो को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सम्मानित किए जाने पर बेहद रोमांचित हूं।" उन्होंने धोरोडो की तस्वीरें भी शेयर कीं।