विरासत व टेक्नोलॉजी का संगम: निर्माणाधीन पंबन रेलवे ब्रिज का प्रस्तावित लुक शेयर कर वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्माणाधीन पंबन रेल ब्रिज के प्रस्तावित लुक का एनिमेटेड वीडियो शेयर कर ट्वीट किया है, "विरासत व टेक्नोलॉजी का संगम।" यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज होगा जो पुराने रेल ब्रिज के समानांतर बन रहा है। इस ब्रिज के हिस्से को ऊपर की ओर उठाकर बड़े जहाज़ों को रास्ता दिया जा सकेगा।