विलियमसन की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट आई पॉज़िटिव, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर
न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है और वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। विलियमसन की गैर-मौजूदगी में टॉम लैथम टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, विलियमसन के रिप्लेसमेंट के रूप में हैमिश रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया गया है।