विलुप्त समझा गया पौधा 188 साल बाद हिमाचल प्रदेश में दोबारा मिला
वैज्ञानिकों द्वारा विलुप्त समझी जाने वाली पौधे की Brachystelma attenuatum नामक प्रजाति हिमाचल प्रदेश के मंडी और हमीरपुर ज़िले में 188 साल बाद दोबारा मिली है। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, देहरादून और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान की। इस प्रजाति का पिछला रिकॉर्ड 1835 का है जब ब्रिटिश वनस्पति वैज्ञानिकों ने इसे हिमाचल में खोजा था।