विवाद के चलते यूपी में युवक ने की खुदकुशी, उसके भाई ने भी 2 बार किया आत्महत्या का प्रयास
पुलिस ने बताया कि बदायूं (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को एक 24-वर्षीय युवक ने अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली जिससे आहत होकर उसके छोटे भाई ने भी दो बार आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बकौल पुलिस, छोटे भाई को बरेली रेफर किया गया है।