विवाद के बीच दिल्ली के एलजी ने केजरीवाल व 'आप' विधायकों को बैठक के लिए किया आमंत्रित
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रियों और 'आप' के 10 विधायकों को शुक्रवार शाम 4 बजे राज निवास में बैठक के लिए आमंत्रित किया है। गौरतलब है, केजरीवाल और 'आप' विधायकों ने शिक्षकों के प्रशिक्षण के प्रस्ताव को लेकर उप-राज्यपाल से मिलने के लिए 16 जनवरी को विधानसभा से राज निवास तक मार्च किया था।