विवाद सुलझ गया है, कांग्रेस की बैठक में जाएंगे: राहुल के 'सावरकर नहीं' बयान को लेकर राउत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मैं सावरकर नहीं' बयान को लेकर जो विवाद था वह सुलझ गया है। उन्होंने कहा, "विपक्षी एकता हमेशा रहेगी। आज हम विपक्ष की बैठक व प्रदर्शन में शामिल होंगे।" इससे पहले राउत ने राहुल पर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया था।