विवादित पोस्ट को लेकर डीयू के प्रोफेसर की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के सहायक प्रोफेसर रतन लाल की विवादित पोस्ट मामले में गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को छात्र संघों व शिक्षकों ने मिलकर प्रदर्शन किया व उनकी रिहाई की मांग की। दरअसल, रतन ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग को लेकर विवादित पोस्ट किया था जिसके बाद उन्हें शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया।