विवाहिता से शादी करने वाले शख्स को यूपी में चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया
बदायूं (यूपी) से विवाहिता को भगाकर उससे शादी करने वाले शख्स को महिला के पहले पति व ग्रामीणों द्वारा चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाए जाने और खंभे से बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, उसके मुंह पर कालिख पोती गई व पेशाब किया गया। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज किया गया है।