विवेक अग्निहोत्री की वाई सिक्योरिटी को यूज़र ने कहा 'पैसे की बर्बादी'; उन्होंने दिया जवाब
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री के ट्विटर पर वाई श्रेणी की सुरक्षा के वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "देखकर हैरानी होती है कि आप जैसे देशद्रोही की सुरक्षा पर टैक्स देने वालों का कितना पैसा बर्बाद होता है।" उन्होंने कश्मीर की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल यहां धार्मिक आतंकवाद से लड़ने के लिए किया जाता है।"