विवेक अग्निहोत्री ने की 'हीरामंडी' की आलोचना करने वाली पाकिस्तानी डॉक्टर की तारीफ
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' की आलोचना करने वाली पाकिस्तानी डॉक्टर की तारीफ की है। अग्निहोत्री ने 'X' पर लिखा, "बॉलीवुड में वेश्याओं और वेश्यालयों को रोमांटिक बनाने की प्रवृत्ति है।" उन्होंने लिखा, "वेश्यालय...ग्लैमर या सुंदरता वाली जगह नहीं रहे हैं बल्कि मानवीय अन्याय, दर्द और पीड़ा के स्मारक हैं।"