विवेक ओबेरॉय के साथ हुई ₹1.55 करोड़ की ठगी के मामले में पूर्व बिज़नेस पार्टनर हुआ अरेस्ट
अभिनेता विवेक विवेक ओबेरॉय के साथ हुई ₹1.55 करोड़ की ठगी के मामले में उनके पूर्व बिज़नेस पार्टनर संजय साहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विवेक ने जुलाई में संजय साहा, नंदिता साहा और राधिका नंदा नामक पार्टनर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। 2022 में विवेक को रुपयों के दुरुपयोग का पता चला था।