विशाखापट्टनम में फार्मा कंपनी में गैस लीक होने से 87 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में शुक्रवार को एक फार्मा कंपनी पोरस लैबोरेट्रीज़ में गैस रिसाव होने से 87 लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी गौतमी साली के मुताबिक, फिलहाल सभी लोगों का स्वास्थ्य स्थिर है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बकौल एसपी, "हम मामले की जांच कर रहे हैं।"