विशाल सोलर फ्लेयर की तस्वीर ने जीता ऐस्ट्रोनॉमी फोटोग्राफी अवॉर्ड
तुर्किये के ऐस्ट्रोफोटोग्राफर मेमेट ऐरगन ने विशाल सोलर फ्लेयर (द ग्रेट सोलर फ्लेयर) की तस्वीर के लिए ऐस्ट्रोनॉमी फोटोग्राफर ऑफ द इयर 2023 में पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीता है। मेमेट ने एच-अल्फा सोलर टेलीस्कोप के ज़रिए यह तस्वीर ली थी। गौरतलब है कि मेमेट ने 4 सितंबर 2022 को जर्मनी के ट्राइसेन में यह तस्वीर खींची थी।